व्यापार

UPI चार्ज से पहले ATM में भरा जा रहा कैश! बैंकों ने कर ली तैयारी?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
UPI चार्ज से पहले ATM में भरा जा रहा कैश! बैंकों ने कर ली तैयारी?

कुछ दिन पहले ही यानी 15 सितंबर से सरकार ने यूपीआई ट्रांजैक्शन के ऊपर MDR चार्जेस लगाने की घोषणा की है. ये नियम 15 अक्टूबर से लागू किया जाएगा.

जिसके तहत 2 हजार रुपये से ज्यादा के यूपीआई ट्रांजैक्शन के ऊपर MDR चार्ज लगेंगा. ये चार्ज मर्चेंट्स को देना होगी.

इसी बीच कुछ खबरें ऐसी भी सामने आ रही हैं कि RBI और वित्त मंत्रालय ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वो अबसे एटीएम को फुल रखें.

दरअसल एक न्यूज पेपर में ऐसी खबर छपी है कि RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और वित्त मंत्रालय ने बैंकों को निर्देश दिए हैं, कि वो ATM का स्टॉक फुल रखें.

ऐसे निर्देश उन्होंने UPI फीस की घोषणा के बाद कहा है.

क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि यूपीआई फीस लागू होने के बाद लोग कैश की ओर ज्यादा रुख करेंगे. लेकिन अब सरकार की तरफ से इस खबर की सच्चाई उजागर कर दी गई है.

क्या है खबर की सच्चाई? वहीं अब इस खबर की सच्चाई सरकार की एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने उजागर कर दी है.

पीआईबी ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने इस न्यूज पेपर की कटिंग को शेयर किया है. इसके साथ इस पर बड़े अक्षरों में लिखा है FAKE.

इसका मतलब है कि ये खबर पूरी तरह निराधार है.

The headline of a newspaper clipping published by @livemint claims that banks have been asked to stock up ATMs ahead of UPI fee roll out.#PIBFactCheck:

❌ The claim being made in the headline is #fake .

✅ No such instructions have been issued by @RBI or the @FinMinIndia to pic.twitter.com/Gexp0l0cdC

PIB Fact Check (@PIBFactCheck) <a href="https://x.com/PIBFa

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।