व्यापार

UPI चार्ज पर विरोध के बाद जागी सरकार, कुछ ट्रांजेक्शन पर छूट की तैयारी!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
UPI चार्ज पर विरोध के बाद जागी सरकार, कुछ ट्रांजेक्शन पर छूट की तैयारी!

अगर आप पेट्रोल पंप पर UPI से पेमेंट करते हैं, तो MDR चार्ज से जुड़ी यह खबर आपके काम की है. UPI के नए MDR फ्रेमवर्क को लेकर कारोबारियों की ओर से राहत की मांग उठाई गई है.

इसी बीच सरकार चुनिंदा UPI ट्रांजैक्शन पर MDR में छूट देने के प्रस्ताव की समीक्षा कर रही है.

हालांकि, पेट्रोल पंपों को MDR से छूट देने पर अभी कोई आखिरी फैसला नहीं हुआ है.

CNBC के मुताबिक, पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने फ्यूल पेमेंट पर MDR हटाने की मांग की है.

यह मांग ऑयल मंत्रालय के जरिए वित्त मंत्रालय तक पहुंचाई गई है.

ऐसे में आने वाले समय में पेट्रोल पंप से जुड़े UPI पेमेंट के नियमों में बदलाव हो सकता है.

नए UPI MDR फ्रेमवर्क में क्या बदला है?

नए फ्रेमवर्क के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 5 रुपये का फ्लैट MDR तय किया गया है. वहीं, 2,000 रुपये तक के UPI फ्यूल पेमेंट पर MDR नहीं लगेगा.

ये बदलाव 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने की बात कही गई है.

आम ग्राहकों से UPI पेमेंट करने पर कोई अलग चार्ज नहीं लिया जाएगा.

2,000 रुपये तक के P2P और P2M UPI ट्रांजैक्शन MDR से बाहर रहेंगे.

छोटे व्यापारियों के लिए P2PM फ्रेमवर्क के तहत जीरो MDR की व्यवस्था जारी रहेगी.

इस कैटेगरी में ऐसे छोटे विक्रेता शामिल हैं, जिन्हें UPI QR के जरिए हर महीने 1 लाख रुपये तक का पेमेंट मिलता है.

इन UPI पेमेंट पर भी लागू होगा MDR

नए फ्रेमवर्क में कुछ चुनिंदा कैटेगरी में 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 5 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन का फ्लैट MDR तय किया गया है.

इसमें पेट्रोल-डीजल, रेलवे, टेलीकॉम और इंश्योरेंस जैसी कैटेगरी शामिल किए गए हैं.

वहीं, अन्य P2M UPI ट्रांजैक्शन में 2,000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट करने पर 0.4% MDR लागू होगा.

हालांकि, 75,000 या उससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर MDR की अधिकतम 300 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन तक लिमिट रखा गया है.

<

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

UPI पर नया MDR (Merchant Discount Rate) फ्रेमवर्क लागू हुआ है, जिससे पेट्रोल पंपों पर लेनदेन में अतिरिक्त शुल्क लग सकता है। यह बदलाव डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ-साथ व्यापारियों पर लागत बढ़ाने की संभावना रखता है। सरकार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ UPI ट्रांजैक्शन पर MDR में छूट देने पर विचार किया है, पर पेट्रोल पंपों को पूरी तरह से छूट देने का निर्णय अभी अंतिम नहीं हुआ है। यह मुद्दा महत्वपूर्ण है क्योंकि पेट्रोल पर UPI का इस्तेमाल बढ़ रहा है, और अतिरिक्त शुल्क से उपभोक्ताओं पर लागत ब

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।