UPI के एक दशक पूरे, CM मोहन यादव बोले- डिजिटल पेमेंट को मिली नई रफ्तार
भोपाल। भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के सफल एक दशक पूरे होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देशवासियों और UPI उपयोगकर्ताओं को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में UPI ने भारत के डिजिटल भुगतान को नई रफ्तार दी है।
उन्होंने बताया कि UPI के लेनदेन में शुरुआत से अब तक बड़ा विस्तार हुआ है और यह व्यवस्था देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते दौर में UPI सिर्फ डिजिटल पेमेंट का जरिया नहीं रहा, बल्कि छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजारों तक सुरक्षित डिजिटल भुगतान का सशक्त माध्यम बन गया है।
उन्होंने UPI को भारत की दूरदर्शी डिजिटल पहल बताते हुए कहा कि पारदर्शी व्यवस्था और आधुनिक तकनीक के माध्यम से देश को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।