व्यापार

UPI से भी एक कदम आगे, RBI का HaRBInger लाएगा बिना इंटरनेट e₹ पेमेंट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
UPI से भी एक कदम आगे, RBI का HaRBInger लाएगा बिना इंटरनेट e₹ पेमेंट

आज के डिजिटल दौर में ज्यादातर लोग कैश के बजाय UPI पेमेंट पर डिपेंड रहते हैं.

ऐसे में अगर किसी जगह नेटवर्क नहीं है या अचानक इंटरनेट बंद हो जाए, तो ऑनलाइन पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है.

इसी परेशानी को दूर करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक ऐसी तकनीक को बढ़ावा दे रहा है, जिनकी मदद से आप इंटरनेट के बिना भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं.

RBI के HaRBInger Innovation Challenge में ऑफलाइन डिजिटल पेमेंट से जुड़े इनोवेशन पर भी जोड़ दिया गया है.

इसमें e₹ यानी डिजिटल रुपये का इस्तेमाल बिना इंटरनेट वाले हालात में डिजिटल पेमेंट करने की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है.

अगर यह तकनीक बड़े स्तर पर लागू होती है, तो कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में डिजिटल पेमेंट करना पहले के मुकाबले ज्यादा आसान हो सकता है.

बिना इंटरनेट कैसे हो सकता है डिजिटल पेमेंट?

RBI ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि ऑफलाइन पेमेंट के लिए इंटरनेट की जगह कुछ दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

HaRBInger के तहत ऑफलाइन डिजिटल पेमेंट के लिए Bluetooth और NFC जैसी तकनीकों से डिवाइस के बीच सीधे कनेक्शन बनाकर पेमेंट की उम्मीद तलाशी जा रही है.

NFC (Near Field Communication) की मदद से पास-पास रखे दो डिवाइस के बीच डेटा शेयर किया जा सकता है.

Bluetooth के जरिए भी आसपास मौजूद डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है.

इस पहल का खास मकसद लोगों को पेमेंट के लिए हर बार मोबाइल इंटरनेट पर निर्भरता कम करना है.

खासकर कमजोर नेटवर्क, इंटरनेट प्रॉब्लम या यात्रा के दौरान जैसी परिस्थिति में डिजिटल पेमेंट को आसान बनाना है.

What if you could make payments - even without internet connectivity?

Through HaRBInger, RBI is encouraging innovations that reimagine the possibilities of digital payments, such as enabling offline e₹ transactions using Bluetooth and NFC.

Because the future of paym

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।