व्यापार

UPI नहीं तो कार्ड पर 2% चार्ज लगा सकता है दुकानदार? RBI ने बताया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
UPI नहीं तो कार्ड पर 2% चार्ज लगा सकता है दुकानदार? RBI ने बताया

यूपीआई पेमेंट पर चार्ज को लेकर बवाल जारी है. व्यापारी वर्ग इसका खूब विरोध कर रहे हैं.

व्यापारियों ने साफ कहा है कि हम 15 अक्टूबर के बाद 2000 रुपए से ज्यादा का यूपीआई पेमेंट नहीं लेंगे.

इस बीच अब क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की चर्चा जोरों पर है, क्योंकि अगर यूपीआई से पेमेंट नहीं होगा तो लोग या तो कैश देंगे या कार्ड से पेमेंट करेंगे.

क्रेडिट कार्ड से पेमेंट को लेकर पहले ही व्यापारी ग्राहकों से 2% के हिसाब से चार्ज वसूलते हैं.

ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या 2% चार्ज को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने कोई नियम बनाया है. जानिए आरबीआई का इसपर क्या कहना है.

RBI ने क्या बताया?

RBI ने स्पष्ट किया है कि क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर ऐसे चार्ज को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं.

ऐसे में अगर कोई दुकानदार आपसे एक्स्ट्रा चार्ज मांगता है तो उसका भुगतान न करें और साथ ही दुकानदार एक्स्ट्रा चार्ज किस लिए ले रहा है, इस बारे में जरूर पूछे.

शिकायत कर सकते हैं आप

अगर दुकानदार आपके पीछे पड़ता है और बार-बार आपसे एक्स्ट्रा चार्ज देने के लिए कहता है तो ऐसे में आप सीधा शिकायत कर सकते हैं.

इसके लिए आप संबंधित बैंक या फिर कार्ड जारी करने वाली संस्थान से भी शिकायत कर सकते हैं और अगर जरूरत पड़ती है तो आप सीधे RBI के शिकायत पोर्टल की मदद से भी मामला दर्ज करवा सकते हैं.

इसलिए हमेशा ध्यान रखें, कि अगर कोई दुकानदार क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा चार्ज मांगता है तो आप बिल्कुल भी पैसे न दें.

दुनिया की टॉप 10 एयरलाइंस की लिस्ट जारी, आप किसकी फ्लाइट में करते हैं सफर?

कैसे करें शिकायत?

सबसे पहले तो आप संबंधित बैंक के पास शिकायत करें और अगर आपकी समस्या का वहां

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर यूपीआई पेमेंट पर 2% चार्ज लगाने के खतरे के बारे में है, जिसे RBI ने स्पष्ट किया है। व्यापारी वर्ग ने 15 अक्टूबर के बाद 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर रोक लगाने की मांग की है, जिससे व्यापारियों को कार्ड पेमेंट पर निर्भर रहना पड़ेगा। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह डिजिटल भुगतान के नियमों में बदलाव का संकेत देता है, जो व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लागत और सुविधा को प्रभावित करेगा। आम जनता पर असर यह होगा कि नकद या कार्ड पेमेंट का विकल्प बढ़ेगा, जिससे भुगतान प्रक्रियाएँ अधिक

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।