य़ूपी के रायबरेली में अखिलेश यादव ने 2027 के चुनावी अभियान का किया आगाज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को रायबरेली से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। PDA रथ पर सवार होकर रायबरेली पहुंचे अखिलेश यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया। GIC मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि 2024 में जनता ने बीजेपी को हराया है और 2027 में भी जवाब देगी। मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का गठबंधन मजबूत है और मिलकर बीजेपी को हराएंगे।
बाइट: अखिलेश यादव, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी