उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार सुबह नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीनाथजी की ग्वाल झांकी के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परंपरा के अनुसार उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया और श्रीजी प्रभु का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।
राजसमंद, 19 अक्टूबर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार सुबह राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और सर्वांगीण विकास के साथ प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। मंदिर परंपरा के अनुसार उपमुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
उन्हें रजाई और उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ श्रीजी प्रभु का प्रसाद भी भेंट किया गया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सोमवार सुबह नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी की ग्वाल झांकी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मंगलकामना की।
दर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने तिलकायत पुत्र गोस्वामी विशाल बावा से दूरभाष पर बातचीत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मंदिर की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। महाप्रभुजी की बैठक में मंदिर अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें रजाई और उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा श्रीजी प्रभु का प्रसाद भेंट किया गया इस दौरान श्रीनाथजी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित सहित मंदिर मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।