उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के प्रयासों से मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी के विस्तार की तैयारी, 250 हेक्टेयर में विकसित होगा वन्यजीव पर्यटन केंद्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
36 हेक्टेयर में विंध्य वन और 30 हेक्टेयर में बनेगी साउथ अफ्रीकन सफारी, जिराफ और जेब्रा सहित शाकाहारी वन्यजीवों के लिए भी होगा खुला क्षेत्र
भोपाल, 6 नवंबर। विंध्य क्षेत्र को वन्यजीव पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुकुंदपुर स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी के विस्तार की योजना तैयार की जा रही है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सफारी का भ्रमण कर विस्तार योजना की समीक्षा की। प्रस्ताव के अनुसार, वर्तमान में लगभग 120 हेक्टेयर में फैली सफारी में करीब 119 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र जोड़ा जाएगा। इसके बाद इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 250 हेक्टेयर हो जाएगा।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी देश और प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है। प्राकृतिक जंगल के बीच विकसित यह सफारी वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इसका विस्तार होने से पर्यटकों को वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक परिवेश में देखने का और बेहतर अनुभव मिलेगा।
विंध्य वन और साउथ अफ्रीकन सफारी होंगे नए आकर्षण
विस्तार योजना के तहत नए क्षेत्र में 36 हेक्टेयर भूमि पर विंध्य वन सफारी और 30 हेक्टेयर में साउथ अफ्रीकन सफारी विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में जिराफ, जेब्रा और अन्य शाकाहारी वन्यजीवों के लिए खुला प्राकृतिक परिवेश तैयार किया जाएगा। पर्यटक वाहनों से गुजरते हुए इन वन्यजीवों को स्वतंत्र रूप से विचरण करते और सड़क पार करते देख सकेंगे। इससे सफारी में नेशनल पार्क जैसा अनुभव देने की योजना है।
प्रस्ताव के अनुसार, विस्तार के बाद कुल क्षेत्रफल लगभग 250 हेक्टेयर होगा। इसमें 25 हेक्टेयर में व्हाइट टाइगर सफारी और शेष हिस्से में चिड़ियाघर एवं अन्य प्रस्तावित वन्यजीव क्षेत्र शामिल रहेंगे।
योजना को जल्द मंजूरी दिलाने के निर्देश
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि संपूर्ण विस्तार योजना की समीक्षा कर ली गई है। सरकार का प्रयास है कि योजना को जल्द मंजूरी मिले और इसके बाद निर्माण एवं विकास कार्य तेजी से शुरू किए जाएं। इससे मुकुंदपुर सफारी में पर्यटकों को नए आकर्षण और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
भ्रमण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बंगाल टाइगर, सफेद बाघ, तेंदुआ, बटरफ्लाई पार्क और रेप्टाइल हाउस सहित विभिन्न बाड़ों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को वन्यजीवों की देखभाल, परिसर के रखरखाव और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीएफओ विद्याभूषण मिश्रा, सीसीएफ अनुराग कुमार, एसडीओ रामेश्वर टेकाम, एसडीओ दीपांकर, प्रदीप गौतम सुमन सहित वन विभाग के रेंजर्स, पशु चिकित्सक और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुकुंदपुर में स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी का विस्तार कर 250 हेक्टेयर में वन्यजीव पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के प्रयासों से यह योजना आगे बढ़ रही है। यह विषय वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास को जोड़ता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित कर सकती है, जिससे आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्योंकि नई सुविधाएँ, रोजगार के अवसर और पर्यावरणी