UPSC मेंस 2026 का दूसरा दिन आज, देशभर के केंद्रों पर परीक्षा जारी

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चल रही है। परीक्षा की शुरुआत कल हुई थी और यह 30 अगस्त तक चलेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अगली परीक्षाएं 23, 29 और 30 अगस्त को आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री के लिए आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं। UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल है।
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा।