देश

UPSC की मुख्य परीक्षा आज से शुरू,13,343 उम्मीदवार देंगे परीक्षा

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
UPSC की मुख्य परीक्षा आज से शुरू,13,343 उम्मीदवार देंगे परीक्षा

अगस्त 21, नई दिल्ली: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक यूपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 2026 आज से शुरू हो गई है। परीक्षा 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। सुबह की पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक होगी।

प्रारंभिक परीक्षा में 13 हजार 343 उम्मीदवार सफल हुए थे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना है और प्रवेश पत्र तथा पहचान पत्र साथ रखना होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के लिए पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी।

परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। FILE PHOTO

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।