UPT20 League: रिंकू की टीम की लगातार दूसरी जीत, गोरखपुर को 36 रन से हराया, स्वास्तिक चिकारा ने खेली तूफानी पारी

मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग सीजन-4 के पांचवें मुकाबले में गौर गोरखपुर लायंस को 36 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। स्वास्तिक चिकारा ने 45 गेंद पर 82 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। वह इस लीग में 100 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
📡 स्रोत: NewsData.io