राज्य

उरई में 14 अक्टूबर को होगा हजरत सूफी कबीर अहमद नसीरी का ऐतिहासिक उर्स, सूफियान अजीज कुरैशी समेत कई सांसद विधायक होंगे शामिल

लेखक: Aazam Lala अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उरई में 14 अक्टूबर को होगा हजरत सूफी कबीर अहमद नसीरी का ऐतिहासिक उर्स, सूफियान अजीज कुरैशी समेत कई सांसद विधायक होंगे शामिल

भोपाल। उत्तर प्रदेश के उरई, जिला जालौन में हजरत सूफी कबीर अहमद नसीरी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक 13 और 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। खानकाह दरगाह शरीफ, पटेल नगर, जेल के पीछे होने वाले इस रूहानी आयोजन में देशभर से जायरीन और श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

पीरजादा तौकीर निजामी ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्स के सिलसिले में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के जानशीन सूफियान अजीज कुरैशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाले हजरत सूफी कबीर अहमद नसीरी के सालाना उर्स मुबारक में शिरकत करने की दावत दी गई।

निजामी के अनुसार उर्स में सूफियान अजीज कुरैशी के साथ जालौन के सांसद नारायण दास अहिरवार, कानपुर के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और विधायक नसीम सोलंकी के भी शामिल होने की बात कही गई है।

पीरजादा तौकीर निजामी ने बताया कि उर्स के दौरान धार्मिक और रूहानी माहौल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों से इस रूहानी महफिल में शामिल होकर उर्स की बरकत हासिल करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक शांति देने के साथ आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सामाजिक एकता का संदेश भी देते हैं। उर्स में शामिल होने वाले जायरीनों के लिए आयोजन से जुड़े लोगों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उरई में 14 अक्टूबर को होने वाला हजरत सूफी कबीर अहमद नसीरी का ऐतिहासिक उर्स, जिसमें सूफियान अजीज कुरैशी और कई सांसद- विधायक शामिल होंगे, यह एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सूफी परंपरा को पुनर्जीवित करती है और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के एक साथ आने से सामाजिक एकता को बढ़ावा देती है। आम जनता के लिए इसका असर यह है कि धार्मिक पर्यटन में वृद्धि होगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और विभिन्न समुदायों के बीच संवाद एवं सहिष्णुता की भावना प्

A
Aazam Lala

आज़म लाला भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं।