उरई में दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ी सौगात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उरई में दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी की सौगात दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के एक करोड़ 89 लाख से अधिक पात्र परिवारों को 15 सौ करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की।जालौन में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में हुआ।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन और जिलाधिकारी समीर सहित अधिकारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लाभार्थियों को चेक वितरित किए।वक्ताओं ने कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से राहत मिलने के साथ स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हुआ है।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र लाभार्थियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।