उरई में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे मिला, मैदा पैकिंग मिल में करता था काम
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव दिखाई देने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान बहराइच निवासी 25 वर्षीय कन्हैयालाल के रूप में हुई है। मिल में मैदा पैकिंग का काम करता था जानकारी के अनुसार, कन्हैयालाल उरई में रहकर एक मिल में मैदा पैकिंग का काम करता था। शनिवार दोपहर कुछ लोगों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे पेड़ से उसका शव लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। साथियों और परिचितों से पूछताछ पुलिस कन्हैयालाल के साथ काम करने वाले लोगों और उसके परिचितों से भी जानकारी जुटा रही है।
जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले उसकी किन लोगों से बातचीत हुई थी और वह किन परिस्थितियों में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे पहुंचा।
📡 स्रोत: NewsData.io