विदेश

US-Canada Trade War: दूध, पनीर और शराब की बढ़ेंगी कीमतें, 50% नए टैरिफ से हाहाकार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
US-Canada Trade War: दूध, पनीर और शराब की बढ़ेंगी कीमतें, 50% नए टैरिफ से हाहाकार

बीते दिनों ईरान और यूस के युद्ध की वजह से तमाम देशों पर इसका असर देखने को मिला. तो वहीं इन दिनों रूस और यूक्रेन के बीच भी युद्ध चल रहा है. इसी बीच अब यूएस और कनाडा के बीच भी ट्रेड वॉर शुरू हो गई है. इस वॉर का असर अमेरिका की जनता पर काफी ज्यादा पड़ता हुआ नजर आ रहा है.

क्योंकि अमेरिका ने कनाडा से आने वाले करीब 20 अरब डॉलर के सामान पर 50% टैरिफ यानी इम्पोर्ट ड्यूटी लागू कर दी है. इससे अमेरिका में कई चीजों की कीमत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. आम लोगों पर होगा असर

अमेरिका के ड्यूटी बढ़ाने के बाद अगर कंपनियां बढ़े हुए टैरिफ का पूरा खर्च खुद नहीं उठाती हैं, तो वो इसकी भरपाई सामान की कीमत बढ़ाकर कर सकती हैं. ऐसे में अमेरिकी ग्राहकों को कागज से बने सामान, शराब और डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.

अगर कनाडा भी अमेरिका के सामान पर जवाबी टैरिफ लगाता है, तो दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध और गहरा हो सकता है. इसका असर कंपनियों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 18000 से सीधे 70000 हो सकती है आपकी सैलरी, किस्मत बदलेगा वेतन आयोग इन चीजों के दाम बढ़ेंगे

अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने के बाद कागज और पेपर से बनने वाले सामान, डेयरी प्रोडक्ट्स और शाब की कीमतों में इजाफा हो सकता है.

क्योंकि अमेरिका अपने अधिकतर ऐसे प्रोडक्ट्स जो इन सामानों से बनाए जाते हैं, कनाडा से ही खरीदता है. जैसे अमेरिका में शराब और बीयर कनाडा से ही आती है. अमेरिका ने पिछले साल कनाडा से करीब 1.5 अरब डॉलर की शराब खरीदी थी.

तो वहीं कनाडा से आने वाले दूध, चीज, मक्खन और व्हे जैसे कई डेयरी प्रोडक्ट्स भी टैरिफ के दायरे में हैं. अमेरिका ने पिछले साल कनाडा से करीब 780 मिलियन डॉलर के डेयरी प्रोडक्ट्स खरीदे थे. अमेरिकी राष्ट्रपति <a title="डोनाल्ड ट्रंप" href="https://www.abplive.com/topic/

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।