खेल

'उस दिन पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो गया...', बाबर आजम पर दिग्गज का हैरतअंगेज बयान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'उस दिन पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो गया...', बाबर आजम पर दिग्गज का हैरतअंगेज बयान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम बहुत बुरे हाल में है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद टीम का कोच तक बदलने की खबरें हैं. दूसरी ओर मोहम्मद रिजवान समेत कई अन्य खिलाड़ियों को खराब फॉर्म की वजह से वापस घर भेज दिया गया है. उधर वनडे और टी20 के हाल भी ज्यादा अच्छे नहीं हैं.

इसी बीच पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी बासित अली ने दावा कर दिया है कि जिस दिन बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच दुश्मनी का बीज बोया गया, उसी दिन पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो गया था.

2023 वनडे वर्ल्ड कप की नाकामी के बाद बाबर आजम ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. आगे चलकर वो दोबारा कप्तान बने, लेकिन फिर शाहीन अफरीदी को जिम्मा सौंप दिया गया. फिर टी20 टीम की कप्तानी सलमान आगा के पास चली गई, वहीं शान मसूद को भी टेस्ट कप्तानी से हटा दिया गया है. पिछले 3 साल के भीतर पाकिस्तान के ढेरों कप्तान बदले हैं.

उस दिन सब बर्बाद हो गया... पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने एक शो पर चर्चा करते हुए कहा, "बाबर आजम एक अच्छे कप्तान नहीं हैं. मैं ऐसा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आंकड़ों को देखकर नहीं कह रहा हूं. उन्होंने कई सारे गलत फैसले लिए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट की बर्बादी का मुख्य कारण बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के खराब रिश्ते हैं."

बासित अली ने कहा कि जिस दिन बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच कप्तानी को लेकर दुश्मनी का बीज बोया गया था, पाकिस्तान क्रिकेट उसी दिन बर्बाद हो गया था. उन्होंने कहा, "कई तरह के दावे किए गए कि बाबर आजम इसमें अच्छे हैं, शाहीन उसमें अच्छे हैं. इस दुश्मनी का बीज जिसने भी बोया, उसके नतीजे आज हम सबके सामने हैं."

अब हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान के पास तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान हैं. टेस्ट कप्तानी बाबर आजम के पास है, वनडे टीम की कप्तानी शाहीन अफरीदी संभाल रहे हैं और टी20 टीम की कमान सलमान अली आगा के पास है.

यह भी पढ़ें: <a title="मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर, अचानक 5 खिलाड़ियों का पत्ता साफ" href="https://www.abplive.com/sports/cricket/austral

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।