अपराध

US में हिंदू-विरोधी और नस्लवादी मंसूबों पर भारत की चिंता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
US में हिंदू-विरोधी और नस्लवादी मंसूबों पर भारत की चिंता

अक्टूबर 15, नई दिल्ली: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर कथित सामूहिक गोलीबारी की साजिश के मामले पर भारत ने कड़ी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने इस घटना की कथित हिंदू-विरोधी और नस्लवादी प्रकृति को बेहद परेशान करने वाला बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि इलिनॉय के ऑरोरा इलाके में एक हिंदू मंदिर पर सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचे जाने की खबरें सामने आई हैं।

और इस साजिश में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा का जिक्र भी किया गया है। भारत ने इस मामले में अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई का संज्ञान लिया है। संदिग्ध की गिरफ्तारी और हिरासत के साथ उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर भी भारत की नजर है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका में नस्लवादी शत्रुता और भारत-विरोधी नफरत को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

ऐसे में नफरत से प्रेरित हिंसा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कार्रवाई जरूरी है। भारत ने अमेरिकी अधिकारियों से मामले की गहन जांच करने, जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की अपेक्षा जताई है।

फोटो- प्रेस विज्ञप्तिसोर्स- एक्स (Randhir Jaiswal)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।