अपराध

US: कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या, कई महीने से पीछा कर रहा था आरोपी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
US: कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या, कई महीने से पीछा कर रहा था आरोपी

US News: अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के मुताबिक, कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में एक रेस्टोरेंट के बाहर भारतीय मूल की 38 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

आरोप है कि 22 वर्षीय एक भारतीय युवक महीनों से महिला का पीछा कर रहा था. आरोपी की पहचान रोहित के तौर पर हुई है.

पुलिस के साथ आमना-सामना होने के बाद उसकी मौत हो गई; अधिकारियों का कहना है कि उसने खुद को गोली मारी थी.

सैक्रामेंटो के शॉपिंग सेंटर में हुई घटना बताया जा रहा है कि यह घटना 8 सितंबर को सैक्रामेंटो के एक शॉपिंग सेंटर में हुई.

होमलैंड सिक्योरिटी के मुताबिक, रोहित उस महिला के पास पहुंचा, जिसकी पहचान शालिनी ठाकुर के तौर पर हुई है.

जब उसने भागने की कोशिश की, तो रोहित ने कथित तौर पर उसका पीछा किया, उसने बंदूक निकाली और उस पर कई बार गोलियां चलाईं.

पीछा करने के बाद मारी महिला को गोली DHS की रिपोर्ट के मुताबिक, गोली लगने के बाद शालिनी जमीन पर गिर पड़ीं.

आरोप है कि रोहित ने अपनी गाड़ी में भागने से पहले बहुत करीब से उसके सिर पर एक और गोली मारी. गोलीबारी के बाद, चश्मदीदों ने जांचकर्ताओं को गाड़ी के बारे में जानकारी दी.

बाद में अधिकारियों ने रोहित को वाट एवेन्यू के पास ईस्टबाउंड हाईवे 50 पर ढूंढ निकाला.

जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह फ्रीवे पर रुक गया, जिससे पुलिस के साथ आमना-सामना हुआ और उस इलाके में कई घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा.

बाद में रोहित ड्राइवर की सीट पर बेसुध हालत में मिला; ऐसा लग रहा था कि उसने खुद को गोली मारी है. इसके बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि उसकी मौत हो चुकी है.

कई महीनों से महिला का पीछा कर रहा था आरोपी डीएचएस और स्थानीय अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रोहित पिछले कई महीनों से शालिनी ठाकुर को परेशान कर रहा था.

जांचकर्ताओं का कहना है कि पीछा करने का यह सिलसिला कम से कम जनवरी 2026 से चल रहा था.

ये सिलसिला तब शुरू हुआ जब शालिनी को अपनी कार के बोनट के नीचे एक Apple AirTag मिला था.

महिला के अपार्टमेंट बनवा ली थी डुप्लीकेट चाबी रोहित पर उसकी गाड़ी के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप है.

बताया जाता है कि उसने उसकी कार के टायर की हवा निकाल दी थी और बाद में काम पर जाते समय उसका पीछा किया, ताकि वह मदद करने का दिखावा कर सके.

अधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि रोहित ने शालिनी ठाकुर के अपार्टमेंट की एक डुप्लीकेट चाबी भी हासिल कर ली थी और जब वह सो रही थी, तब उस चाबी का इस्तेमाल करके उसके घर में घुस गया था.

महिला ने पुलिस में की थी आरोपी की शिकायत बताया जा रहा है कि शालिनी ठाकुर ने रोहित के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई थी. मई में उसे रोहित के खिलाफ एक रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर मिल गया था.

हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि बावजूद इसके वह जुलाई तक लगातार महिला का पीछा करता रहा.

जानकारी के मुताबिक, महिला ने मार्च में ही इस बारे में अधिकारियों को सूचना दे दी थी.

ये भी पढ़ें: अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी, कई लोग घायल; सामने आया VIDEO सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, शालिनी ठाकुर ने शुरू में आपराधिक आरोप लगाने या रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर लेने से इनकार कर दिया था.

बाद में मई में डेप्युटी ने उसे ऐसा करने के लिए कहा, और उसने ऐसा किया भी.

रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर के लिए कोर्ट में दायर अपनी याचिका में, शालिनी ठाकुर ने कहा कि वह रोहित को डोर डैश डिलीवरी ड्राइवर के तौर पर जानती थी.

उसने आरोप लगाया कि वह घंटों तक उसके घर के बाहर गाड़ी खड़ी करता था और रोज उससे बात करता था.

ये भी पढ़ें: US Shooting: अमेरिका में मिनियापोलिस के डाउनटाउन इलाके में अंधाधुंध गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, कई घायल

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।