मनोरंजन

US Sanctions से ईरान के कमाई के सभी रास्ते बंद करेगा अमेरिका, Scott Bessent ने दी चेतावनी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
US Sanctions से ईरान के कमाई के सभी रास्ते बंद करेगा अमेरिका, Scott Bessent ने दी चेतावनी

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के नए प्रतिबंधों का उद्देश्य ईरान के लिए राजस्व के सभी संभावित स्रोतों को बंद करना है। उन्होंने अन्य देशों से ईरान के साथ आर्थिक संबंध खत्म करने को कहा और ऐसा नहीं करने पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।

बेसेन्ट ने कहा कि संघर्ष के दौरान अस्पष्ट स्थितियों में काम करना अब स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने उन देशों का नाम नहीं बताया जिनपर अमेरिका की ओर से संभावित प्रतिबंध लग सकते हैं, लेकिन ईरान के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार चीन, तुर्किये और संयुक्त अरब अमीरात हैं।

बेसेन्ट ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अमेरिका के रुख को लेकर किसी तरह की कोई अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए। इस खूंखार शासन के साथ किसी भी तरह का आर्थिक संबंध रखने वालों को अमेरिकी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।