'उसे वहीं गाड़ देना था...', अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टीवी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 18 किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहता है. शो में एक्सर कोई किस्सा या कहानियां अमिताभ बच्चन शेयर करते रहते हैं.
कई बार कंटेस्टेंट्स भी अपनी इमोशनल कहानी शेयर करते हैं और बिग बी को इमोशनल कर देते हैं. लेकिन हालिया एपिसोड में कुछ और देखने के लिए मिला.
बिग बी ने अजमल कसाब के उस दावे पर गुस्सा जाहिर किया जब उसने कोर्ट में कहा था कि वो उनसे मिलने के लिए आया था.
दरअसल, 'केबीसी 18' के नए एपिसोड में 'परहार' की स्टारकास्ट राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहुंचे. उनके साथ अजमल कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम भी थे.
इस दौरान बिग बी ने इनसे 26/11 आतंकी हमले की घटना के बारे में बात की और इसी बातचीत में उज्जवल निकम ने बताया कि कैसे बचने के लिए शुरुआत में कसाब ने अमिताभ बच्चन का नाम लिया कि वो उनसे मिलने के लिए आया था क्योंकि वो उनका फैन था.
अजमल कसाब की फांसी में 4 साल क्यों लगे?
शो में अमिताभ बच्चन ने पूछा अजमल कसाब को फांसी में 4 साल क्यों लगा?
बिग बी ने कहा, 'उसे तो वहीं गाड़ देना चाहिए था.
इतना वक्त क्यों लगा?' तो इस पर उज्जवल निकम ने कहा, 'ये जो हमारे देश का संविधान, डॉ. बाबा साहब अंबेडकर ने लिखा है. वो आज पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ है.
ये इसलिए बता रहा हूं कि जब ये अजमल आमिर कसाब पकड़ा गया और जब कोर्ट के सामने पेश किया गया.
मेरी एक स्ट्रैटजी है कि किसी भी इंसान को पकड़ा गया है पहले उसे देखता हूं, उसकी बॉडी लेंग्वेज, बात करने का तरीका देखता हूं तो मैं उसकी साइकोलॉजी को समझने की कोशिश करता हूं.'
यह भी पढ़ें: नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
उज्जव आगे बताते हैं, 'अजमल कसाब जब कोर्ट में आया तो वो मुझे घूर के देख रहा था, मैं उसे देख रहा था. व
📡 स्रोत: ABP Live Film