देश

उत्तर भारत में झमाझम बारिश, जलभराव से जनजीवन प्रभावित

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तर भारत में झमाझम बारिश, जलभराव से जनजीवन प्रभावित

अगस्त 24, नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-NCR, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश से जहां लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई जगह जलभराव के कारण यातायात और जनजीवन प्रभावित हुआ है।

वाराणसी में झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया, लेकिन कई सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में यातायात की रफ्तार भी धीमी रही।

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी रोड पर पानीवाला बांध के पास क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल की मरम्मतका काम जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है।

हालांकि, कई इलाकों में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ। उधर, गुरुग्राम में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा होने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई। फ़ाइल फ़ोटो

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।