उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने पाली रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, रेलवे स्टेशन को सुंदर और आकर्षक बनाने के दिए निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पाली, 10 अक्टूबर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने पाली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने कहा कि स्टेशन के नए स्वरूप में यहां की स्थानीय कला और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।
स्टेशन सुंदर और आकर्षक बनने के साथ आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को समय पर कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। रेलवे के अंडरपास में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए तकनीकी सुधार किए गए हैं। साथ ही मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।