उत्तर प्रदेश: आगरा में सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 25, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के आगरा में ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ पहुंची, जहां यात्रा का स्वागत किया गया।
बाइक यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
वहीं, उत्तर प्रदेश के झांसी में मां बेतवा नदी का जल लेकर ‘सेवा संकल्प यात्रा’ निकाली गई।
यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और सेवा, समर्पण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया।
(कैप्शन- झांसी में सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन)