उत्तर प्रदेश के अयान अकरम भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल

उत्तर प्रदेश के मध्यम तेज गेंदबाज अयान अकरम को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेले जाने वाले मल्टी-डे मैचों के लिए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 के दो मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे।
पहला मुकाबला 27 से 30 सितंबर तक राजकोट में, जबकि दूसरा 5 से 8 अक्टूबर तक अहमदाबाद में होगा।