राज्य

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी का धाम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी का धाम

वीओ - विंध्य पर्वत और मां गंगा के सानिध्य में विराजमान हैं मां विंध्यवासिनी... उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी का यह पावन धाम विंध्याचल के नाम से प्रसिद्ध है... धार्मिक मान्यताओं, आध्यात्मिक महिमा और अटूट आस्था के लिए विख्यात यह धाम देश के प्रमुख देवी तीर्थों में विशेष स्थान रखता है... नवरात्रि के पावन दिनों में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है... घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भक्त मां के दरबार में शीश झुकाते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं...

वीओ - धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां विंध्यवासिनी सृष्टि की मूल शक्ति और प्रकृति का स्वरूप हैं... यही वजह है कि विंध्याचल स्थित मां का यह मंदिर शक्तिपीठ नहीं, बल्कि एक प्रमुख सिद्धपीठ के रूप में विख्यात है... मान्यता है कि मां आदिशक्ति यहां स्वयं विराजमान हैं और संपूर्ण सृष्टि का संचालन करने वाली परम शक्ति के रूप में पूजी जाती हैं...

ऐसी भी मान्यता है कि मां के पावन चरणों से निकलने वाला चरणामृत इतना दिव्य है कि स्वयं ब्रह्मा, विष्णु और महेश यानी त्रिदेव भी इसी जल से स्नान करते हैं... मां के चरणों से जुड़े इस पवित्र जल को श्रद्धालु दिव्यता और कल्याण का प्रतीक मानते हैं... यही मान्यता मां विंध्यवासिनी की आध्यात्मिक महिमा को और विशिष्ट बनाती है...

बाइट - आचार्य त्रियोगी मिट्ठू मिश्रा, विंध्याचल

वीओ - मां विंध्यवासिनी धाम का महत्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है.. यह धाम तंत्र साधना, शक्ति उपासना और आध्यात्मिक साधना की समृद्ध परंपराओं के लिए भी जाना जाता है... धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विंध्याचल में वाममार्गी और दक्षिणमार्गी, दोनों प्रकार के साधु-संत साधना करते हैं...

यही विशेषता विंध्याचल धाम को प्रमुख केंद्रों में विशिष्ट स्थान दिलाती है... आस्था, अध्यात्म और पौराणिक परंपराओं का अनूठा संगम मां विंध्यवासिनी धाम की पहचान है... देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु मां के दर्शन और आशीर्वाद की कामना लेकर यहां पहुंचते हैं... भक्तों की अटूट श्रद्धा से समृद्ध यह धाम आज भी लाखों लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मिर्जापुर के विंध्यवासिनी धाम, विंध्य पर्वत के आधार पर स्थित, मां गंगा और विंध्य पर्वत के सानिध्य में देवी के रूप में पूजित हैं। यह धाम नवरात्रि के पावन दिनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आकर्षित करता है, जिससे क्षेत्रीय पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों में वृद्धि होती है। इस खबर का महत्व यह है कि यह धाम की आध्यात्मिक महिमा और सामाजिक-आर्थिक प्रभाव को उजागर करती है, जो स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और सांस्कृतिक पहचान का स्रोत है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है क्योंकि यह धार्मिक उत्साह के साथ-साथ स

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।