उत्तरकाशी केदारताल ट्रैक पर 4 और शव मिले:अब तक 6 की मौत, 2 की तलाश जारी, एवलांच में 8 लोग फंसे थे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर एवलांच और बर्फबारी की चपेट में आने से लापता 8 लोगों में से अब तक 6 की मौत हो चुकी है। बुधवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान 4 और शव बरामद किए गए। इनमें लखनऊ के गायत्रीपुरम की ट्रैकर बहनें वर्तिका वर्मा और दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को दो शव मिले थे।
अब 2 लापता लोगों की तलाश जारी है। सर्च ऑपरेशन में ITBP को भी शामिल किया गया है। ITBP की टीम स्पेशल हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान चला रही है। वहीं, NDRF, SDRF, उत्तराखंड पुलिस, वन विभाग और नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (NIM) की टीमें भी लगातार तलाशी में जुटी हैं। हेलिकॉप्टर से 4 शवों को मातली हेलीपैड पर उतारा गया।
इसके बाद हेलिकॉप्टर देहरादून के लिए रवाना हो गया। बरामद सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है। ग्राफिक्स के जरिए समझिए कहां हुआ हादसा बर्फबारी की वजह से रेस्क्यू में परेशानी 29 अक्टूबर को भोजखड़क और कच्ची ढांग के पास हिमस्खलन और बर्फबारी की चपेट में आने से 8 लोग लापता हो गए थे।
इससे पहले रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल के पास कुछ सामान भी मिला था। लापता लोगों में पश्चिम बंगाल के 5 ट्रैकर, उत्तर प्रदेश की 2 ट्रैकर और उत्तरकाशी के स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा शामिल थे। खराब मौसम और लगातार बर्फबारी के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। तस्वीरें देखिए- अब पढ़िए पूरी खबर… 1. 27 अक्टूबर को 13 सदस्यीय दल ट्रैकिंग पर निकला था- पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 7 ट्रैकर, उत्तरकाशी के स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा और 5 सपोर्ट स्टाफ समेत कुल 13 लोगों का दल 27 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था।
दल को 29 अक्टूबर तक वापस लौटना था। वापसी के दौरान भोजखड़क और कच्ची ढांग के पास अचानक हिमस्खलन और बर्फबारी हुई। इसकी चपेट में आने से 8 लोग लापता हो गए, जबकि बाकी सदस्य सुरक्षित लौट आए। 2.
अब तक 6 शव बरामद, 2 की तलाश जारी- 30 अक्टूबर को दल के 4 सदस्य (3 नेपाली पोर्टर और कुक रोहन राणा) सुरक्षित गंगोत्री पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को 8 लोगों के लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद 31 अक्टूबर से SDRF, NDRF, पुलिस और वन विभाग की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मंगलवार को 2 शव बरामद किए गए। बुधवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान 4 और शव मिले। अब तक
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar