विदेश

उत्तराखंड: 13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं पर रहेगा विशेष फोकस

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: 13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं पर रहेगा विशेष फोकस

स्लग- तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन

Category- शासन / प्रवासी उत्तराखंडी

उत्तराखंड: 13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं पर रहेगा विशेष फोकस

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 13 नवंबर को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। दून विश्वविद्यालय के डॉ.

नित्यानंद ऑडिटोरियम में होने वाले इस सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रवासी उत्तराखंडियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य सचिव ने सम्मेलन में युवाओं पर विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए, ताकि युवा पीढ़ी प्रवासियों के अनुभवों, नवाचारों और सफलताओं से प्रेरणा ले सके।

बैठक में पैनल चर्चा, सांस्कृतिक संध्या, डेलीगेट्स के पंजीकरण, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।