उत्तराखंड: 15 अक्टूबर तक पौड़ी की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- गड्ढामुक्त पौड़ी
Category- सड़क / पौड़ी
उत्तराखंड: 15 अक्टूबर तक पौड़ी की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान
एंकर- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में 15 अक्टूबर तक मॉनसून से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का अभियान चल रहा है। पौड़ी में भी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए संबंधित विभागों की टीमें मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक काम कर रही हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि अधिकारियों को सड़क मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। फील्ड स्तर पर कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।
बाइट- स्वाति एस. भदौरिया, जिलाधिकारी, पौड़ी