उत्तराखंड में 16.49 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड में पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में कुल 16 लाख 49 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। यूपीसीएल के मुताबिक, गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अब तक सात लाख 69 हजार से अधिक बिजली मीटर स्मार्ट मीटरों से बदले जा चुके हैं। इससे बिजली उपभोग की रियल टाइम मॉनिटरिंग, बिलिंग में पारदर्शिता और बिजली वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम हो रहा है।
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। बिजली बिल से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी विभाग का जोर है। यदि किसी उपभोक्ता को बिल अधिक आने की शिकायत है, तो उसके लिए चेक मीटर की सुविधा उपलब्ध है।
इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान करना और बिजली बिलिंग व्यवस्था के प्रति भरोसा बनाए रखना है। स्मार्ट मीटरों को लेकर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में विरोध और उपभोक्ताओं की चिंताएं भी सामने आई हैं।
बाइट 1- पीसी ध्यानी, प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल
बाइट 2- खजान दास, कैबिनेट मंत्री