देश

उत्तराखंड में 315 सड़कों और 32 सेतुओं के प्रस्तावों को जल्द मंजूरी देने पर सहमति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड में 315 सड़कों और 32 सेतुओं के प्रस्तावों को जल्द मंजूरी देने पर सहमति

स्लग- ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी

Category- विकास / सड़क परिवहन

उत्तराखंड में 315 सड़कों और 32 सेतुओं के प्रस्तावों को जल्द मंजूरी देने पर सहमति

एंकर- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने को लेकर चर्चा की। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत प्रदेश की 315 सड़कों और 32 सेतुओं के निर्माण प्रस्तावों को जल्द मंजूरी देने पर सहमति बनी।

इन परियोजनाओं पर कुल 2 हजार 708 करोड़ रुपये खर्च होने का प्रस्ताव है। प्रस्तावित योजना के तहत 1 हजार 777 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जबकि 32 सेतुओं के लिए 182 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। इन कार्यों के जरिए 610 बसावटों को सड़क संपर्क से जोड़ने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में 1 हजार 360 किलोमीटर लंबाई की 213 अतिरिक्त सड़कों के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने इन प्रस्तावों पर शीघ्र स्वीकृति के लिए विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण सड़क संपर्क के विस्तार में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड में 315 सड़कों और 32 सेतुओं के निर्माण के प्रस्तावों को जल्द मंजूरी देने का निर्णय ग्रामीण कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए लिया गया है। यह कदम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अंतर्गत आता है, जिससे राज्य की ग्रामीण बुनियादी ढाँचे में सुधार होगा। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुँच आसान होगी। इसके परिणामस्वरूप बाजारों से दूरी घटेगी, कृषि उत्पादों की कीमतें स्थिर होंगी और समग्र आर्थिक विकास में तेज़ी आ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।