राज्य

उत्तराखंड: 387 करोड़ रुपये से होगा पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड:  387 करोड़ रुपये से होगा पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार

स्लग- पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण / ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: 387 करोड़ रुपये से होगा पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार

एंकर- उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर एयरपोर्ट का बड़े पैमाने पर विस्तारीकरण किया जा रहा है। प्रशासन से अधिग्रहीत 524 एकड़ भूमि पर करीब 387 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की योजना है। इसके तहत नया टर्मिनल बनाया जाएगा, जहां बोइंग और एयरबस जैसे बड़े विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ की सुविधा मिल सकेगी।

साथ ही नाइट लैंडिंग और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम भी विकसित किया जाएगा। एयरपोर्ट के विस्तार से कुमाऊं क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि विस्तारीकरण की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संबंधी अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य में और तेजी आएगी।

वहीं, सांसद अजय भट्ट के मुताबिक एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम लगभग दो वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है।

बाइट- अजय भट्ट, सांसद

बाइट- पवन कुमार, निदेशक, पंतनगर एयरपोर्ट

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में 524 एकड़ की भूमि पर 387 करोड़ रुपये के निवेश से किया जा रहा है। यह परियोजना एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए है, जिसमें नया टर्मिनल, रनवे और अन्य सुविधाएँ शामिल होंगी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, पर्यटन और व्यापार में वृद्धि होगी, तथा रोजगार के अवसर सृजित होंगे। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी, स्थानीय लोगों को नौकरी के अवसर मिलेंगे,

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।