राज्य

उत्तराखंड: 62 विद्यालयों का उच्चीकरण, बड़ी कक्षाओं में शुरू हुई पढ़ाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: 62 विद्यालयों का उच्चीकरण, बड़ी कक्षाओं में शुरू हुई पढ़ाई

स्लग- 62 विद्यालयों का उच्चीकरण

Category- शिक्षा

उत्तराखंड: 62 विद्यालयों का उच्चीकरण, बड़ी कक्षाओं में शुरू हुई पढ़ाई

एंकर-उत्तराखंड में स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने और ड्रॉपआउट दर कम करने के उद्देश्य से 62 विद्यालयों का उच्चीकरण किया गया है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा से इन विद्यालयों का वर्चुअल माध्यम से ई-लोकार्पण किया। उच्चीकृत विद्यालयों में अब बड़ी कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है।

इनमें 8 विद्यालयों को हाईस्कूल और 54 विद्यालयों को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इससे दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने ही विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।डॉ. रावत ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को उच्चीकृत विद्यालयों में फर्नीचर और शिक्षकों की कमी दूर करने के निर्देश दिए।

साथ ही इंटरमीडिएट तक ड्रॉपआउट दर शून्य करने और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

बाइट- डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड सरकार ने 62 विद्यालयों का उच्चीकरण कर उन्हें उच्चतर कक्षा स्तर पर लाने का निर्णय लिया है, जिससे छात्रों को बड़ी कक्षाओं में पढ़ाई का अवसर मिलेगा। यह कदम राज्य में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और ड्रॉपआउट दर घटाने के उद्देश्य से उठाया गया है। उच्चीकरण के बाद, इन विद्यालयों में उन्नत पाठ्यक्रम और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक प्रदर्शन सुधरेगा। आम जनता के लिए यह एक सकारात्मक पहल है क्योंकि इससे शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय व

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।