उत्तराखंड: 70 लाख रुपये से संवरेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कंडोलिया मैदान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एंकर- उत्तराखँड के पौड़ी जिले का ऐतिहासिक कंडोलिया मैदान आने वाले समय में आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस होगा। खेलो इंडिया के तहत मैदान का कायाकल्प किया जा रहा है। करीब 70 लाख रुपये की लागत से मैदान में हरी घास लगाने के साथ अन्य कार्य किए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदानों की तर्ज पर घास लगाई जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान धूल और मिट्टी से राहत मिलेगी।
घास को नियमित पानी उपलब्ध कराने के लिए टैंक का निर्माण भी कराया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कंडोलिया मैदान से कई खिलाड़ी निकलकर प्रदेश और देश में अपनी पहचान बना चुके हैं। मैदान में घास को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए इसे करीब दो महीने तक अन्य गतिविधियों के लिए बंद रखा गया है।
बाइट- स्वाति एस. भदौरिया, जिलाधिकारी, पौड़ी
बाइट- प्रदीप कुमार, जिला खेल अधिकारी, पौड़ी