उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की में रुटेग 2.0 की तीसरी वार्षिक समीक्षा बैठक शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Slug- रुटेग 2.0 समीक्षा बैठक
Category- Science & Technology, Rural Technology, IIT Roorkee
उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की में रुटेग 2.0 की तीसरी वार्षिक समीक्षा बैठक शुरू
एंकर- उत्तराखँड के हरिद्वार जिले में स्थित आईआईटी रुड़की में ग्रामीण प्रौद्योगिकी कार्य समूह यानी रुटेग 2.0 की तीसरी वार्षिक समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। दो दिवसीय बैठक में विभिन्न आईआईटी और वैज्ञानिक संस्थानों के शोधकर्ता, वैज्ञानिक और अधिकारी शामिल हुए हैं। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकसित की जा रही तकनीकों की प्रगति और उनके जमीनी स्तर पर उपयोग की समीक्षा की जा रही है।
साथ ही तकनीकों के इस्तेमाल के दौरान सामने आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की जा रही है। बैठक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकसित तकनीकों को अधिक प्रभावी बनाना और उन्हें बड़े स्तर पर लागू करने की रणनीति तैयार करना है। विशेषज्ञ ग्रामीण जरूरतों के अनुरूप तकनीकी समाधानों के विकास और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर भी विचार-विमर्श कर रहे हैं।
बाइट- प्रो. अजय कुमार सूद, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, भारत सरकार
वीडियो कैप्शन_ आईआईटी रुड़की में रुटेग 2.0 की तीसरी वार्षिक समीक्षा बैठक शुरू
💡 पृष्ठभूमि (Background)
रुटेग 2.0 ग्रामीण प्रौद्योगिकी कार्य समूह की तीसरी वार्षिक समीक्षा बैठक आईआईटी रुड़की में शुरू हुई। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान-प्रौद्योगिकी आधारित विकास के लिए शोध और नवाचार पर चर्चा करता है। यह बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ग्रामीण किसानों और ग्रामीण समाज को नवीन तकनीकें और समाधान उपलब्ध होते हैं, जिससे कृषि उत्पादन और जीवन स्तर में सुधार हो सकता है। आम जनता के लिए यह कार्यक्रम कृषि उत्पादकता बढ़ाने, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और ग्रामीण रोजगार सृजन के नए अवसर खोल सकता है।