अपराध

उत्तराखंड: आईजी बरिंदरजीत सिंह ने भद्रकाली क्षेत्र में निर्माण कार्यों का लिया जायजा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: आईजी बरिंदरजीत सिंह ने भद्रकाली क्षेत्र में निर्माण कार्यों का लिया जायजा

आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के तहत पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आईजी बरिंदरजीत सिंह ने मुनिकीरेती के भद्रकाली क्षेत्र में कुंभ से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने भद्रकाली पुलिस चौकी के ऊपर बनाए जा रहे पुलिस बैरक के निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद पुलिस गेस्ट हाउस में अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर कुंभ मेले की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। आईजी ने कहा कि ऋषिकेश चारधाम यात्रा और कुंभ क्षेत्र का प्रमुख प्रवेश द्वार है। ऐसे में सुरक्षा, सीसीटीवी और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

बाइट- बरिंदरजीत सिंह, आईजी

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

कुंभ के पावन अवसर पर निर्माण कार्यों की निगरानी से यह स्पष्ट होता है कि जब हम समाज की भलाई के लिए मिलकर काम करते हैं तो प्रगति संभव है। किसी भी विवाद में, चाहे वह घरेलू हो या आर्थिक, संवाद और कानूनी मार्ग अपनाना बेहतर है। शांति और संयम से कार्य करने से न केवल अपराध घटता है, बल्कि समाज में विश्वास और सहयोग की भावना भी बढ़ती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।