अपराध

उत्तराखंड: आईटीबीपी ने बॉर्डर एरिया स्कूल के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण कराया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: आईटीबीपी ने बॉर्डर एरिया स्कूल के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण कराया

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 23वीं वाहिनी द्वारा सीमाद्वार, देहरादून स्थित परिसर में बॉर्डर एरिया स्कूल के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चमोली जिले के राजकीय इंटर कॉलेज पांडुकेश्वर के 28 विद्यार्थी और दो अध्यापक शामिल हुए। इसके साथ ही भ्रमण कार्यक्रम की विधिवत फ्लैग इन सेरेमनी भी संपन्न की गई।

आईटीबीपी के डीआईजी आनंद सिंह यसोंग ने कहा कि देश के विभिन्न इलाकों का शैक्षिक भ्रमण से छात्रों ने अनुभव और जानकारी हासिल किया। वहीं, 10 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण से लौटे छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने बताया कि किताबों से परे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को प्रत्यक्ष देखना उनके लिए बेहद खास और गर्व से भरा अनुभव रहा।

बाइट 1-आनंद सिंह यसोंग, डीआईजी, आईटीबीपी

बाइट 2-अग्रिमा, छात्रा, जीआईसी, पांडुकेश्वर, चमोली

बाइट 3-आयुष, छात्र, जीआईसी, पांडुकेश्वर, चमोली

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।