राज्य

उत्तराखंड: आज से आरंभ हो रहे शारदीय नवरात्रि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: आज से आरंभ हो रहे शारदीय नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि का पावन शुभारंभ आज हो गया। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश भर में मंदिरों और शक्तिपीठों में सुबह से ही मां भगवती के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। आस्थावानों ने व्रत रखकर घरों में हरियाली डाली और देवी की विशेष पूजा-अर्चना की। नवरात्रि के पहले दिन टिहरी जिले में स्थित शक्तिपीठ कुंजापुरी, चंद्रबदनी और सुरकंडा के साथ ही पौड़ी जिले में स्थित धारी देवी और ज्वालपादेवी, रूद्रप्रयाग जिले में स्थित कालीमठ, हरिद्वार जिले में स्थित चंडी देवी और मनसा देवी, कुमाऊं मंडल में स्थित हाट कालिंका, गर्जिया देवी, कसार देवी आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है।

देहरादून में भी मंदिर सुबह से ही भक्तों की भीड़ से रौनक में डूबे हैं। राजधानी की सीमा से सटे सहारनपुर जिले में स्थित डाट काली मंदिर, दूनघाटी स्थित संतला देवी मंदिर, शाकंभरी देवी मंदिर, नेहरू कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर में भी पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की गई। आस्थावनों ने कतारों में लगकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ माता रानी का आशीर्वाद लिया।

बाइट 1- चंद्रमणि मिश्रा, पुजारी

बाइट 2- अमर, श्रद्धालु

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।