राज्य

उत्तराखंड: 7 अक्टूबर तक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: 7 अक्टूबर तक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

स्लग- आंगन का मिलन अभियान

Category- महिला एवं बाल विकास / देहरादून

उत्तराखंड: 7 अक्टूबर तक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ अभियान को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के करीब 20 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों में से 13 हजार से अधिक केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को 7 अक्टूबर तक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम पूरा करने और शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की शत-प्रतिशत गूगल मैपिंग पूरी करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि कार्यक्रमों की प्रगति और आयोजन स्थलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा सके।

बाइट- रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री

💡 पृष्ठभूमि (Background)

आंगन का मिलन अभियान उत्तराखंड में आंगनवाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास है। यह कार्यक्रम 7 अक्टूबर तक सभी केंद्रों में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करेगा। यह पहल महिलाओं और बच्चों के विकास को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सेवाओं तक पहुँच आसान होगी। आम जनता को इससे बेहतर स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा के अवसर और आर्थिक सहायता मिल सकती है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।