राज्य

उत्तराखंड: अल्मोड़ा के मरीज़ों के लिए वरदान साबित हो रही अटल आयुष्मान योजना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड:  अल्मोड़ा के मरीज़ों के लिए वरदान साबित हो रही अटल आयुष्मान योजना

आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की आयुष्मान योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल पाँच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है।

अल्मोड़ा ज़िले में जनवरी से अब तक 2,184 मरीज़ों को इस योजना के तहत उपचार मिला है। इनके इलाज पर 1 करोड़ 62 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। अटल आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों को इससे काफ़ी फ़ायदा हो रहा है। उनका कहना है कि अस्पताल में सभी ज़रूरी जाँचें भी बिना किसी शुल्क के हो रही हैं और योजना के कारण उन्हें इलाज के लिए एक भी रुपया नहीं देना पड़ा।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ. रंजन तिवारी, के मुताबिक अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल पाँच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। सरकारी योजना में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मरीज़ों को कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

बाइट1- शंकर प्रसाद, लाभार्थी

बाइट 2- बिशन राम, लाभार्थी

बाइट 3- डॉ. रंजन तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड में एक स्वास्थ्य पहल है, जिसके तहत पात्र परिवारों को हर वर्ष पाँच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार का लाभ मिलता है। यह योजना गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक बोझ कम कर, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि अल्मोड़ा जिले में जनवरी से 2,184 रोगियों ने इस योजना के तहत इलाज कराया है, जिससे हजारों लोगों को राहत मिली है। आम जनता पर इसका असर गहरा है—लोगों के लिए चिकित्सा लागत घटेगी, समय पर इलाज संभव होगा, और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।