राज्य

उत्तराखंड: अल्मोड़ा के पीएम श्री जीआईसी भौनखाल में मनाया गया राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: अल्मोड़ा के पीएम श्री जीआईसी भौनखाल में मनाया गया राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह

अल्मोड़ा जिले के विकासखंड सल्ट के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भौनखाल में राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अल्मोड़ा वन प्रभाग की मोहान रेंज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों के संरक्षण, उनके महत्व और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उपायों की जानकारी दी गई।

वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड की ओर से पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण, सुरक्षा उपायों और वन्यजीवों से बचाव के संबंध में बारे में बताया गया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें वन्यजीवों के बारे में कई नई जानकारियां मिली हैं।

बाइट 1- हेमा कर्नाटक, वन क्षेत्राधिकारी, मोहान

बाइट 2- मालवीय, छात्रा

बाइट 3- मयंक बिष्ट, छात्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।