राज्य

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में पॉलीहाउस योजना से बढ़ेगा किसानों का स्वरोजगार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: अल्मोड़ा में पॉलीहाउस योजना से बढ़ेगा किसानों का स्वरोजगार

अल्मोड़ा जिले में पॉलीहाउस योजना किसानों के लिए स्वरोजगार और आय बढ़ाने का जरिया बन रही है। सरकार की ओर से मिल रहे अनुदान के चलते किसानों का रुझान संरक्षित खेती की ओर बढ़ रहा है। खासकर बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन से किसानों को बेहतर आमदनी की उम्मीद है। राज्य सरकार पॉलीहाउस योजना के तहत किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दे रही है।

अल्मोड़ा जिले में 14 नई फर्मों को सूचीबद्ध किया गया है। किसान इनमें से किसी भी फर्म के माध्यम से पॉलीहाउस का निर्माण करा सकते हैं। जिले में अब तक 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। मुख्य उद्यान अधिकारी युवराज सिंह ने किसानों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। वहीं, पॉलीहाउस योजना का लाभ ले रहे किसानों का कहना है कि इससे खेती करना आसान हो रहा है।

पॉलीहाउस में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच भी सब्जियों का उत्पादन किया जा सकता है। लाभार्थियों का कहना है कि पॉलीहाउस खेती के जरिए गांव में रहकर ही स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं जिसके लिए वे विभाग और सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं।

बाइट 1– युवराज सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी

बाइट 2– राजेन्द्र सिंह, लाभार्थी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पॉलीहाउस योजना किसानों को स्व-रोज़गार के लिए प्रोत्साहित करती है, जिससे वे बेमौसमी सब्जियाँ उगा कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। यह पहल उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में 80 प्रतिशत अनुदान के साथ लागू की जा रही है, जिससे 14 नई फर्में स्थापित हुई हैं। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करती है और किसानों के लिए आय के वैकल्पिक स्रोत खोलती है, जिससे कृषि पर निर्भरता कम होती है। आम जनता को इससे बेहतर खाद्य उपलब्धता, कम कीमतें और रोजगार के अवसर मिल सकते हैं, जिससे स्थानीय समाज

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।