उत्तराखंड: अल्मोड़ा के तल्ला मानिला में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Relevance- Ordinary
Slug- तल्ला मानिला आध्यात्मिक पर्यटन
Category- Uttarakhand Tourism / Travel & Tourism
उत्तराखंड: अल्मोड़ा के तल्ला मानिला में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा
उत्तराखंड में आध्यात्मिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड स्थित प्रसिद्ध तल्ला मानिला देवी मंदिर क्षेत्र आध्यात्मिक साधना और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए अपनी अलग पहचान बना रहा है। देवदार, सुरई, बांज और बुरांश के घने जंगलों से घिरा यह क्षेत्र शांत वातावरण के साथ आध्यात्मिक साधना के लिए अनुकूल माना जाता है।
तल्ला मानिला देवी मंदिर में बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी और साधक पहुंच रहे हैं। मानिला देवी मंदिर समिति की ओर से वर्ष 2019-20 में यहां ध्यान केंद्र की स्थापना की गई थी। समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह मनराल के अनुसार, यह ध्यान केंद्र आध्यात्मिक ऊर्जा के अनुभव के लिए महत्वपूर्ण है।
वहीं, स्थानीय ग्रामीण संतोष लखचौरा ने बताया कि तल्ला मानिला क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर है और इसी उद्देश्य से यहां ध्यान केंद्र की स्थापना की गई है।
तल्ला मानिला का यह ध्यान केंद्र धार्मिक आस्था के साथ-साथ आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनता जा रहा है। क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से इसे धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
बाइट 1- नंदन सिंह मनराल, अध्यक्ष, मानिला देवी मंदिर समिति, सल्ट
बाइट 2- संतोष लखचौरा, स्थानीय