उत्तराखंड: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर किया सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम- देहरादून
Category- शिक्षा / महिला सशक्तीकरण
उत्तराखंड: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर किया सम्मानित
एंकर- अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के आईआरडीटी सभागार में ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी शामिल हुईं। इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय तथा विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया गया।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों को बेहतर शिक्षा, समान अवसर और प्रोत्साहन उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने छात्राओं से अपनी उपलब्धियों को आगे बढ़ने की शुरुआत मानने और चुनौतियों का सामना करते हुए नए लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।