उत्तराखंड: औली: विदेशी स्कीयर्स को दिखीं अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग की संभावनाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- औली को अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग डेस्टिनेशन बनाने की पहल (चमोली)
Category- पर्यटन / शीतकालीन खेल
उत्तराखंड: औली: विदेशी स्कीयर्स को दिखीं अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग की संभावनाएं
एंकर- उत्तराखंड के चमोली जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में स्कीइंग की संभावनाओं को देखते हुए विदेशी स्कीयर्स भी इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल में जुटे हैं। जर्मनी की योहाना और स्विट्जरलैंड के ब्लैक और क्लेम पिछले एक महीने से औली में रहकर यहां के स्कीइंग स्लोप, उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य की संभावनाओं का अध्ययन कर रहे हैं।
विदेशी स्कीयर्स का कहना है कि औली में दूसरे देशों की तुलना में बेहद खूबसूरत और बेहतरीन स्कीइंग स्लोप मौजूद हैं। पीस से मान्यता प्राप्त स्की स्लोप होने के कारण यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की संभावनाएं हैं। उनका मानना है कि स्कीइंग लिफ्ट, चेयरकार और स्नो मेकिंग मशीन जैसी आधुनिक सुविधाएं औली को विश्वस्तरीय स्कीइंग डेस्टिनेशन बनाने में मददगार साबित हो सकती हैं।
बाइट- विदेशी स्कीयर
💡 पृष्ठभूमि (Background)
औली, उत्तराखंड के चमोली जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल, हाल ही में स्कीइंग के लिए उपयुक्त पहाड़ों और बर्फ के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान पाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। विदेशी स्कीयर्स, विशेषकर जर्मनी और स्विट्जरलैंड के, इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग डेस्टिनेशन बनाने के प्रयासों में सक्रिय हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्र की पर्यटन अर्थव्यवस्था को नई दिशा देती है और विश्व स्तर पर भारत के शीतकालीन खेलों में योगदान का संकेत है। आम जनता के लिए इसका असर रोजगार के नए अवसर, बुन