राज्य

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे होंगे बंद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे होंगे बंद

स्लग- बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित

Category- धर्म / चारधाम यात्रा

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे होंगे बंद

एंकर- उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। विजयदशमी के पावन अवसर पर कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई। इसके अगले दिन 17 नवंबर को देवडोलियां अपने-अपने शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए प्रस्थान करेंगी। बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी स्वयंवर दत्त सेमवाल ने बताया कि धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो जाएगी।

17 नवंबर को भगवान बदरी विशाल के प्रतिनिधि उद्धवजी, देवताओं के खजांची कुबेरजी और भगवान के वाहन गरुड़जी के साथ आदि शंकराचार्य की गद्दी डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होगी। उद्धवजी, कुबेरजी और आदि शंकराचार्य की गद्दी पांडुकेश्वर तथा नृसिंह मंदिर, ज्योतिर्मठ पहुंचेगी।

बाइट- स्वयंवर दत्त सेमवाल, धर्माधिकारी, बदरीनाथ मंदिर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।