व्यापार

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में स्वच्छता अभियान से अब तक 8 लाख से अधिक राजस्व

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में स्वच्छता अभियान से अब तक 8 लाख से अधिक राजस्व

प्रधानमंत्री की स्वच्छता को लेकर की गई अपील के बाद देशभर में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इसी क्रम में बदरीनाथ धाम में भी स्वच्छता को लेकर नगर पंचायत बदरीनाथ लगातार अभियान चला रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए बदरीनाथ पहुंचते हैं, ऐसे में धाम की स्वच्छता बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी है।

नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से दुकानदारों, होटल व्यवसायियों और स्थानीय लोगों से लगातार स्वच्छता बनाए रखने की अपील की जा रही है। पंचायत की ओर से प्रतिदिन कूड़ा वाहन भेजकर नगर क्षेत्र से कूड़ा एकत्र किया जाता है। स्थानीय व्यापारी भी कूड़ा वाहनों का इंतजार कर अपना कूड़ा निर्धारित वाहन में डाल रहे हैं और अन्य लोगों से भी कूड़ा इधर-उधर न फेंकने की अपील कर रहे हैं।

नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि नगर के अलग-अलग क्षेत्रों से कूड़ा एकत्र कर उसके बेहतर प्रबंधन के माध्यम से राजस्व प्राप्त करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक पंचायत को कूड़े के माध्यम से 8 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हो चुका है।

बाइट 1- हरेंद्र सिंह, व्यापारी

बाइट 2- सुनील पुरोहित, अधिशासी अधिकारी, नगरपंचायत बदरीनाथ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।