खेल

उत्तराखंड: बागेश्वर में 56 शिक्षकों को एफएलएन मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: बागेश्वर में 56 शिक्षकों को एफएलएन मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित एफएलएन मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण के गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से विकसित बहुआयामी शिक्षण सामग्री जादुई पिटारा के प्रभावी उपयोग और कक्षा-कक्ष में इसके व्यावहारिक प्रयोग पर विशेष जोर दिया गया।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने जादुई पिटारा में शामिल शिक्षण-अधिगम सामग्री, खेल-खिलौनों, फ्लैशकार्ड, पहेलियों और संवर्धित पुस्तकों के माध्यम से बच्चों को अक्षर व संख्या ज्ञान सिखाने के रचनात्मक तरीके प्रस्तुत किए। कार्यक्रम संयोजक व जिला अकादमिक समन्वयक डॉ. संदीप जोशी ने कहा कि प्रशिक्षण में शामिल 56 मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने विकासखंडों में जाकर अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।

प्रशिक्षणाथियों का कहना है कि गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों को कठिन विषय भी सरलता से समझाए जा सकते हैं। साथ ही शिक्षण की नई विधियों और बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिल रहा है।

बाइट-1- डॉ. संदीप कुमार जोशी, कार्यक्रम संयोजक

बाइट-2- उमेश चंद्र जोशी, प्रशिक्षणार्थी

बाइट-3- ऊषा साह, प्रशिक्षणार्थी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।