उत्तराखंड: बागेश्वर में जड़ी-बूटी उत्पादन और नर्सरी विकास को बढ़ावा देने पर जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- जड़ी-बूटी उत्पादन पर जोर
Category- कृषि / स्वरोजगार / बागेश्वर
उत्तराखंड: बागेश्वर में जड़ी-बूटी उत्पादन और नर्सरी विकास को बढ़ावा देने पर जोर
एंकर- उत्तराखँड की बागेश्वर जिला भेषज सहकारी संघ के दसवें वार्षिक अधिवेशन में जड़ी-बूटी उत्पादन और नर्सरी विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। अधिवेशन में संघ की प्रगति, आय-व्यय और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जड़ी-बूटी रोपण सामग्री के उत्पादन और रखरखाव के लिए पांच लाख रुपये समेत कुल सात लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रस्तावित की गई। संघ ने आगामी वर्ष के लिए 18 लाख 35 हजार रुपये का अनुमानित बजट रखा है। अध्यक्ष संजय साह जगाती ने कहा कि जड़ी-बूटी उत्पादन से किसानों की आय बढ़ाने के साथ रोजगार के अवसर भी सृजित किए जा सकते हैं।
बाइट-- संजय साह जगाती, अध्यक्ष, भेषज संघ, बागेश्वर