राज्य

उत्तराखंड: बागेश्वर में पशुपालकों को बांटे जा रहे बरसीम और जई के बीज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: बागेश्वर में पशुपालकों को बांटे जा रहे बरसीम और जई के बीज

स्लग- बागेश्वर चारा बीज वितरण

उत्तराखंड: बागेश्वर में पशुपालकों को बांटे जा रहे बरसीम और जई के बीज

एंकर- उत्तराखँड के बागेश्वर जिले में पशुपालन को बढ़ावा देने और पशुओं के लिए पौष्टिक चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग चारा बीज वितरण कार्यक्रम चला रहा है। इसके तहत नगर क्षेत्र स्थित पशु चिकित्सालय में पशुपालकों और किसानों को बरसीम और जई के बीज वितरित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से 250 से अधिक पशुपालकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। पशु चिकित्सक डॉ. हेमा राठौर ने बताया कि पौष्टिक हरा चारा मिलने से पशुओं के स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन में सुधार लाने में मदद मिल सकती है। वहीं, लाभार्थी पशुपालक नवीन सिंह ने बताया कि पशुपालन विभाग की ओर से उन्हें लगातार चारा बीज वितरण योजना का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि आज भी उन्हें इस पहल के तहत बीज प्राप्त हुए हैं।

बाइट - डॉ. हेमा राठौर, पशु चिकित्सक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।