उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड, तीन जिलों में यलो अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पहाड़ से मैदान तक कहीं कहीं बारिश का दौर जारी है, तो वहीं बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और नीति घाटी की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4200 मीटर या उससे अधिक पर बर्फबारी की संभावना है। वहीं, प्रदेशभर में बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वही, चमोली जिले में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है।
कड़ाके की ठंड के बावजूद बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब पहुंच रहे श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलाव की व्यवस्था करने और संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
बाइट 1-विवेक प्रकाश, अपर जिला अधिकारी, चमोली
बाइट 2-प्रमोद सोकार, श्रद्धालु